छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री बघेल ने चुनाव आयोग से सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने मांगी अनुमति

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने आयोग से अनुमति मांगी है। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेशानुसार हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त करने का आग्रह किया है। आयोग की अनुमति मिलते ही 975 पदों के लिए हो रही इस भर्ती प्रक्रिया के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button