छत्तीसगढ़राजनीति

राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल की चुनावी सभा और रोड शो आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार प्रसार थम जाएगा। प्रचार करने का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का मजमा लगा रहने वाला है। इसी बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में आमसभा कर धुआंधार प्रचार प्रसार करेंगे। उसके बाद भूपेश बघेल दुर्ग जिले में रोड शो करेंगे।

राहुल गांधी का कार्यक्रम
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे.
बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे.
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे.
दोपहर 1 बजे बेमेतरा में के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे.
दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.
शाम को 4.30 दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम
सीएम भूपेश बघेल का आज बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे.
सीएम बघेल 12.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
12.50 बजे बेमेतरा जिला पहुंचेंगे.
दोपहर एक बजे बीटीआई मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे.
सीएम बघेल 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जायेंगे.
दुर्ग शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, अहिवारा में रोड शो करेंगे.
लगभग 5 बजे भिलाई 3 के मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

Author Desk

Related Articles

Back to top button