छत्तीसगढ़

आगजनी की घटना में शामिल 9 माओवादी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे

दंतेवाड़ा। भांसी थाना क्षेत्र में आगजनी की वारदात को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक सहित नौ माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादियों से पुलिस की पूछताछ के बाद कई सारे खुलासे हुए हैं। पुलिस उन खुलासों पर जल्द और ताबड़तोड कार्रवाई करेगी।

बता दें कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी एलओएस कमाडर सोनू के साथ 20 से 25 माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी मुंडेर की जंगलों की ओर भागे थे। पकड़े गए माओवादियों से पुलिस की पूछताछ के बाद कई सारे खुलासे हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button