छत्तीसगढ़

स्पर्श नेकी की कुटिया में प्राप्त कपड़ों का वीर मेला महोत्सव राजा राव पठार में नि:शुल्क वितरण शिविर

धमतरी — धमतरी से 20 किलोमीटर दूर, 3 जिलों की सरहद पर राजा राव पठार में आयोजित वीर मिला महोत्सव में 9 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक स्पर्श नेकी की कुटिया में प्राप्त कपड़ों का नि:शुल्क विवरण शिविर का आयोजन रखा गया है । जिसमें सभी आयु वर्गों के लिए लगभग 30000 तीस हजार से अधिक कपड़े, गर्म कपड़े, साड़ियां , कंबल इत्यादि वस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा ।
वीर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्टॉल भी प्रदान किया गया है ।
स्पर्श ग्रुप परिवार आप सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए भविष्य में इन्हीं सद्भावनाओं की अपेक्षाओं के साथ सफल आयोजन की कामना करती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button