छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव 2024 एवं विधायक अभिनंदन समारोह

धमतरी — अत्यंत हर्ष के साथ परंपरानुसार हमारे संस्था वन्देमातरम परिवार द्वारा राष्ट्रनायक स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी को होने जा रहा है, इस पुण्य अवसर पर हमारे क्षेत्रीय विधायक एवं संस्था के संरक्षक मा. अजय चन्द्राकर का अभिनंदन भी किया जावेगा !
स्वामी जी के जयंती को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम “लोकरंग अर्जुन्दा” की प्रस्तुति होगी !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- मा. अजय चन्द्राकर विधायक कुरूद, अध्यक्षता- मा. एल.पी. गोस्वामी संरक्षक अधिवक्ता संघ, विशिष्ट अतिथियों में- तपन चन्द्राकर अध्यक्ष न.प.कुरूद, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्षगण-राजकुमारी दीवान , निरंजन सिन्हा , ज्योति चन्द्राकर , रविकान्त चन्द्राकर , वन्देमातरम परिवार प्रमुख भानु चन्द्राकर , नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहु , स्वामी विवेकानंद वार्ड पार्षद तुमेश्वरी ध्रुव, प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू के गरिमामयी आतिथ्य में संपन्न होगा !
अतः आप समस्त नगरवासी, क्षेत्रवासी, कला प्रेमी, धर्म प्रेमी, समाजिक सद्भाव कार्यकर्तागण, स्वामी विवेकानंद जी पर आस्था रखने वाले सभी बंधु-बांधव स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कारगिल चौक कुरूद में दिनांक 12 जनवरी को रात्रि 8 बजे पधारने की कृपा करेंगे !
आप सपरिवार इस पुण्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं !

Author Desk

Related Articles

Back to top button