छत्तीसगढ़

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा हसदेव अरण्य जाकर, हसदेव जंगल को बचाने समर्थन दे,विरोध प्रदर्शन किया

धमतरी — हसदेव जंगल को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में हसदेव अरण्य जाकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता लगभग 1000 गाड़ी के क़ाफ़िला के साथ समर्थन देने पहुँचे ।साथ में रेली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किए । जोहार छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर से 1 किलो चावल , दाल, आलू व अन्य खाने का सामग्री लेकर पहुँचे थे जिसे हसदेव में आंदोलन कर रहे स्थानीय एवं आदिवासी साथियों को दिया गया ।और हसदेव जंगल के बचाने के लिए आगे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया ।

जोहार छ्त्तीसगढ़ के धमतरी ज़िला के प्रतिनिधि निखिलेश देवान साहू ने बताया कि कुल 137 मिलियन टन कोयला भंडार जिसमें से प्रतिवर्ष 5 मिलियन टन कोयला निकालना है । जबकि ज़िला में स्थित गेवरा, दीपका, कूसमुंडा एवं कोरबा परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 140 मिलियन टन का उत्पादन हो रहा है ।ऐसे मे केवल 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष के कोयला उत्पादन के लिए 9 लाख पेड़ का काटे जाने का अनुमति सरकार द्वारा देना , केवल एक निजी कंपनी अड़ानी को लाभ पहुँचाने के लिए किया जा रहा है ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button