छत्तीसगढ़

छ्ग मे OPS जाऱी रखने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के प्रति टीचर्स एशोसीएशन धमतरी ने किया आभार और प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना का किया मांग

धमतरी – जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने कहा कि 2018 से सेवा गणना करने से हजारों शिक्षक LB संवर्ग हो रहे पुरानी पेंशन के लाभ से वँचित अतः पेंशन मामले मे शिक्षा कर्मी के रूप मे किये हुए पुरानी सेवा की गणना और पूर्ण पेंशन हेतु 20 साल की सेवा का नियम लाकर : और केंद्र के बराबर देय तिथि से DA देकर सभी कर्मचारियों के जायज मांगो के संबंध मे भी शीघ्र निर्णय ले सरकार
विधानसभा मे प्रश्नकाल के समय OPS और NPS से सबंधित बहुत से प्रश्नों के उत्तरदेते हुए वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने स्पष्ट किया कि विष्णुदेव सरकार पूर्व सरकार द्वारा घोषित OPS को बंद नही करेगी। सरकार की इस घोषणा का छतीसगढ़ टीचर्स एसोशिएसन जिला इकाई धमतरी ने स्वागत किया है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक बलराम ताराम आर डी साहू नन्द कुमार साहू ऐन आर बघेल गणेश साहू तीरथ राज अटल आशीष नायक के पी साहू बी यदु सविता छाटा ने OPS जारी रखने के निर्णय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विष्णुदेव सरकार का धन्यवाद किया है परन्तु उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से आग्रह किया है कि शिक्षक LB संवर्ग के लिए कुछ नियमों मे आवश्यक संशोधन की आवश्यकता है, लगभग 2 लाख शिक्षक LB संवर्ग,पुरानी पेंशन के समुचित लाभ से वँचित हो रहा है क्योंकि उनकी सेवा गणना उनके संविलियन तिथि से की जारी है, इस तरह जब 2018 से यदि सेवाकाल की गणना होगी तो अधिकांश शिक्षक LB संवर्ग या तो पूर्णतः पुरानी से वँचित हो जाएंगे,या फिर, जिनका पेंशन बनेगा भी तो वह पूर्ण पेंशन से वँचित रहेगा। पूर्ण पेंशन से आशय है अंतिम वेतन का 50% वेतन राशि, वर्तमान नियम अनुसार छ्ग मे पूर्ण पेंशन तभी मिलता है जब कर्मचारी की सेवा अवधि 30 वर्ष का हो। संविलियन से पहले शिक्षाकर्मी के रूप मे प्रदेश के स्कूलों की बागडोर संभाले शिक्षक LB संवर्ग के 1998से 2018 के बिच के 24साल के सेवा को शून्य कर दिया गया है जो दो लाख परिवारों के साथ अन्याय है , संविलियन तिथि 2018 से सेवा गणना करने से एक भी शिक्षक LB संवर्ग पूर्ण पेंशन नही पा सकता। अतः पूर्ण पेंशन हेतु इनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करना और न्यूनतम सेवा का अवधि 30 वर्ष से 20 वर्ष किया जाना चाहिए।ब्लाक अध्यक्ष गण शैलेन्द्र कौशल गेवाराम नेताम दिनेश साहू रमेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी समूह शिक्षक एल बी संवर्ग को पुरानी पेंशन का पुरा लाभ मिले इसके लिए छ्ग शासन को पुनः पेंशन मामले की समीक्षा कर व्यवहारिक रूप से आ रही दिक्क़तो को दूर करना चाहिए, और सबको पुरानी पेंशन का लाभ मिले ऐसी व्यवस्था करना चाहिए। वित्तमंत्री चौधरी द्वारा की गई ओ पी एस को जारी रखने की घोषणा ने कर्मचारियों को चिंतामुक्त किया है, इसके लिए छ्ग शासन का अभिनंदन। शिक्षक एल बी संवर्ग की समस्याओ का स्थाई समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। उम्मीद है जल्द सकरात्मक परिणाम निकलेगी। साथ ही साथ अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कर्मचारियों के महगाई भत्ता केंद्र के सामान देने कि तत्काल व्यवस्था करना चाहिए ।
छतीसगढ़ टीचर्स एशोसीएसन जिला धमतरी ने मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button