जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

धमतरी – अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज इनके दिव्य प्रेरणा से स्व-स्वरुप संप्रदाय की ओर से सम्पूर्ण भारत देश में प्रति वर्ष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी रक्तदान शिविर आयोजित हैं भारत देश के अनेक राज्यों में। जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में यह शिविर धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगाव, महामुंद जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित हैं। धमतरी जिला में दिनांक 16 फ़रवरी दिन शुक्रवार को जिला शासकीय अस्पताल ब्लड बैंक धमतरी में आयोजित हैं। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
हमारे छत्तीसगढ़ में सिकलसेल अनेमिया, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर, किडनी फैल्यूअर आदि बीमारियों से ग्रसित मरीज हमें देखने को मिलते हैं। उक्त बीमारियों से ग्रसित मरीजों को रक्त की अनिवार्य रूप से जरुरत होती हैं। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा, एक्सीडेंट, प्रसवकाल आदि के समय भी रक्त की जरुरत मरीजों को होती हैं। इसलिए जरुरत मंद लोगो की सहायता करने हेतु हमारे स्व-स्वरुप संप्रदाय की ओर से रक्तदान करने का संकल्प किया गया हैं।
रक्तदान हेतु हमें हमारे व्यस्त दिनचर्या में से सिर्फ 5 मिनट का समय निकालना होता हैं, रक्तदान करने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। हमारे लिए यह सिर्फ एक दान होता है, और जरूरतमंद के लिए यह जीवन दान होता है। स्वयं के साथ-साथ अपने इष्टमित्र एवं रिश्तेदारों को इस महान रक्तदान सेवाकार्य हेतु अवश्य प्रेरित करें।
आपके द्वारा किया हुआ रक्तदान कई जिंदगीयों को बचा सकता हैं. आपके व्यस्त दिनचर्या से हमारे इस जनकल्याण कार्य हेतु अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर आप उक्त रक्तदान स्थल पर पहुंचकर अपनी सहभागीता दर्ज कर हमें कृतज्ञ करें, यह नम्र विनती।



