राजनीतिदिल्ली

आम आदमी पार्टी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, इन्हे मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, इन्हे मिला टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को PAC की मीटिंग और चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं किसे मिला है इस बार लोकसभा के चुनावी मैदान में भाग लेने का टिकट।

बड़ी सियासी खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा में अपने लोकसभा उम्मीादवारों के नाम का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने साउथ दिल्ली से सहीराम, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और ईस्ट दिल्ली से कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button