छत्तीसगढ़

खरतुली में उद्यमिता विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन

धमतरी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की चाणक्य वाणिज्य परिषद इकाई द्वारा विद्यालय के प्राचार्य टी.आर. नागवंशी के निर्देशन एवं प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी के संयोजन में वाणिज्य अध्यापन में नवाचार द्वारा व्यवसाय के सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान के उद्देश्य से उद्यमिता विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर शहर के कुशल सफल एवं ऊर्जावान युवा उद्यमी अनुराग महावर एवं अभिषेक अग्रवाल अतिथि वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर अपने-अपने विचार साझा करते हुए व्यवसाय का कुशलता पूर्वक संचालन कैसे किया जाए तथा विभिन्न परिस्थितियों में कैसे निर्णय लिया जाए इन बातों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं एक सफल व्यवसायी के विभिन्न गुण सिखाए ।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सीडी रात्रे,व्याख्याता मोनिका गोस्वामी, सतीश कुमार तुर्रे ,प्रतिमा यदु, अमित कुमार महोबे ,नेहा मेहता, संध्या ध्रुव आदि ने विषय चयन के साथ-साथ रोजगार तथा प्रशिक्षण के विभिन्न अवसर को का फायदा उठाकर अपनी करियर का निर्माण कैसे करें इस पर अपने-अपनी जानकारी से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया तथा आकाश गिरी गोस्वामी ने स्वरोजगार हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया ताकि अपने साथ-साथ हम दूसरों को भी रोजगार दिला सके। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अपने शंका समाधान के लिए वक्ताओं से प्रश्न पूछे जिसका वक्ताओं ने सरल एवं सार्थक उत्तर व समाधान देकर विद्यार्थियों के जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन आकाश गिरी गोस्वामी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी शिक्षिका नेहा मेहता ने की।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button