छत्तीसगढ़

कचना में पानी की मांग को लेकर कुम्हार पारा के महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया

धमतरी – ग्राम पंचायत कचना कुरुद में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से पानी की समस्या का निदान नहीं हो पाया है शासन का जन-जीवन मिशन मात्र दिखावा साबित हो रहा है। पीने के पानी के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ रही है लंबी दूरी कर पानी लाना पड़ रहा है। मंगलवार को सड़क पर पीने के बर्तनों को रखकर जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक दो दिनों में हमारी समस्या का निराकरण नहीं होने पर धमतरी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जायेगा।और जरुरत पड़ने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से छोटू चक्रधारी, दीपक चक्रधारी, दिलीप चक्रधारी,फलेन्द चक्रधारी, लेखन, मुकेश,मंगलू,चम्पू सेन ,उभी सेन , उमेन्द्र यादव , रुपेश यादव, शत्रुघ्न चक्रधारी,कोमल चक्रधारी,भरत निषाद , हेमलाल निषाद,सुखबाई पाड़े, भगवती, पूर्णिमा पाड़े, लक्ष्मी, मीना, अहिल्या, रोहणी,सरोज, ईश्वरीय,रेखा, सुलोचना, रुक्मिणी,अन्नू,सीमा,पूनम कांति, उर्मिला, पुष्पा , रंजना, देवकी,कुसुम रामू,सुनील,संतराम परमेश्वर आदि शामिल थे ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button