मैं राजनीतिक रिश्ता नहीं पारिवारिक रिश्ता बनाता हूं- ताम्रध्वज साहू


महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी धमतरी पहुंचे
धमतरी(प्रखर) महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू मंगलवार को धमतरी पहुंचे। विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान सभी वक्ताओं ने कांग्रेस की जीत का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 में से 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें से महासमुंद लोकसभा भी शामिल है। यहां से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवार बनाने के बाद पहली बार मंगलवार को वे धमतरी पहुंचे राजीव भवन में लिए बैठक में जीत के प्रति वे आश्वस्त नजर आ रहे थे। मंच पर विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, लेख राम साहू,जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी,निशु चंद्राकर,विनोद तिवारी, अविनाश राजपूत, विपिन साहू, राजकुमारी दीवान, पंकज महावर, आनंद पवार मौजूद थे।मंचस्थ वक्ताओं ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित बताया।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जिस प्रकार से इस विधानसभा में उन्हें जीत दिलाई गई है वैसा ही लोकसभा में भी इस विधानसभा से हुए प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे।उन्होंने कहा कोलियारी खरेंगा मार्ग का कार्य कांग्रेस की देन है।
प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे प्रत्याशी बनाने के लिए हाई कमान को धन्यवाद। महासमुंद लोकसभा की जनता का सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी काम नहीं करूंगा जिससे इस लोकसभा की जनता का सर झुकाना पड़े। हमेशा ऐसा कार्य करूंगा जिससे वे सम्मान से सिर उठाकर चल सकें। चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क रहेगा। गुटबाजी से दूर रहूंगा।मेरे कार्यकाल में कोई गुटबाजी नहीं रहेगा। यह कांग्रेस परिवार में एकजुटता रहे यही मेरी कोशिश रहेगी। मैं राजनीतिक रिश्ता नहीं पारिवारिक रिश्ता बनाता हूं। सबको साथ लेकर चलूंगा। घमंड, अभिमान की बात नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं सोचा था कि धमतरी भी वोट मांगने के लिए आऊंगा। यह संयोग है कि धमतरी में वोट मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरा खुद का वोट इस लोकसभा में नहीं है कार्यकर्ता अपनी वोट से उन्हें जीत दिलाएंगे। मुझे बाहरी कहने वाले भाजपाई अपने गिरेबान में झांक कर देखें। चुनाव जीतने के बाद विजन के साथ काम करेंगे। यहां की जो भी बात होगी वह राज्य और केंद्र में जरुर उठाएंगे।छोटे-छोटे इकाई बनाकर प्रचार करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने महत्वपूर्ण बात कही की दुष्प्रचार और अफवाह से सावधान रहना है अपने काम में ध्यान देना है।



