छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी के घर पहुंची ED, अनवर छुपा था इसी होटल में…., वहीँ दुर्ग में सीबीआई का छापा

रायपुर। प्रदेश में ईडी ने फिर से कारोबारियों के घरों पर दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने राजधानी में कारोबारी के घर छापा मारा है। वहीँ दुर्ग में एक कारोबारी और उसके भाई के घर छापेमारी की है।

बता दें कि राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने होटल कारोबारी के घर में छापा मारा है। बता दें कि अल सुबह से ED की टीम एक घर में दाखिल हुई और छानबीन कर रही है। मामले के तार दो हजार करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ना बताया जा रहा है।

प्रदेश में 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में कारोबारी अनवर ढेबर गिरफ्त में है। बताया गया की अनवर ढेबर रायपुर के एक बड़े होटल में छुपा था। ईडी ने अपने आरोप पत्र में अनवर ढेबर के साथ अवैध धंधे में होटल कारोबारी की हिस्सेदारी का जिक्र भी किया है। इसी वजह से अब उसके घर और दफ्तरों की जांच की जा रही है।

दुर्ग में सीबीआई का छापा :
दुर्ग के पदमनाभपुर में भी अल सुबह से सीबीआई की टीम मिनी स्टेडियम के सामने सुरेश कोठारी के घर और दफ्तर की जांच कर रही है। उनके भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीपाल कोठारी के घर की भी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ 420 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज है। यह केस कोलकाता में दर्ज है। प्रकरण के मुताबिक साल 2005 में शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40,000 शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड़ है। सुरेश कोठारी और उनके भाइयों ने जयसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था।
इस मामले की सुनवाई अदालत में भी चल रही है जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई छानबीन के लिए दुर्ग पहुंची है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button