अन्य राज्यराजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा : 118 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, भाजपा 71, जेडीएस 28 और 7 पर अन्य आगे

सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अब तक के रुझान में कांग्रेस 118 सीटों पर, भाजपा 71, जेडीएस 28 और 7 पर अन्य आगे चल रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा के नतीजे आने शुरू हुए और पार्टी को बढ़त मिलती देख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button