छत्तीसगढ़

समर कैंप में बच्चों का उत्साह इतना की लगातार की संख्या बढती ही जा रही है

धमतरी (प्रखर) ब्रह्माकुमारीज धमतरी के मुख्य सेंटर दिव्यधाम में दिनांक 13 मई से समर कैंप चल रहा है | समर कैंप में बच्चे इतने उत्साहित है की दूर दूर से भी ऑटो करके ,अपने पेरेंट्स के साथ समय से पहले ही पहुँच रहे है | समर कैंप में खेल खेल में दी जाने वाली शिक्षा , जनरल नॉलेज , ब्रह्मा कुमारी बहनों द्वारा ली जाने वाली पॉजिटिव थिंकिंग की क्लासेज ,प्रतिदिन की एक्टिविटीज , होम वर्क बच्चे बहुत ही एन्जॉय कर रहे है | प्रतिदिन बच्चे बढ़ते ही जा रहे है | यहाँ का आध्यात्मिक वातावरण बच्चों के साथ पेरेंट्स को भी आकर्षित कर रहा है |
समर कैंप के चौथे दिन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने पॉवर ऑफ़ माइंड विषय पर समझाते हुए कहा हमारे मन में उठने वाले विचार सूर्य की किरणों के समान है जिनको एकाग्र करे तो चमत्कार हो सकता है | हमारा मन 2 नियम पर काम करता है- १. आकर्षण का नियम और 2. विश्वास का नियम
अपने लक्ष प्राप्ति के लिए विधि बताए गइ १. मैडिटेशन ( प्रार्थना ) 2. मन की आख से देखना , 3. मानसिक चलचित्र 4. बीती बातों को भूल जाना 5. थैंक्स गिविंग मेथेड कृतज्ञता का भाव |
डॉक्टर प्रशांत भाई ने कहानी के द्वारा नैतिक शिक्षा का पाठ पढाया , मयंक भाई ने एक्टिविटी द्वरा एकाग्रता को चेक किया |
यह समर कैंप 19 मई तक चलेगा | 19 मई रविवार 5 बजे बच्चो की रंगारंग प्रस्तुति के साथ तथा prise डिस्ट्रीब्यूशन के साथ समापन होगा |

Author Desk

Related Articles

Back to top button