छत्तीसगढ़

शराब से 3 की मौत : नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ सरकार से की 50-50 लाख मुआवजे की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ के ग्राम रोगदा में शराब पीने से 3 युवकों की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि प्रदेश में अवैध शराब गांव गांव में मौत का पैगाम लेकर जा रही है। गरीब परिवार उजड़ रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार अवैध शराब सेवन से असमय मृत्यु के शिकार हुए तीनों युवाओं के परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा दे और तत्काल शराबबंदी लागू करे।

नारायण चंदेल ने शराब सेवन से तीन युवाओं की मौत को दुखद और बड़ी घटना बताते हुए दुखी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शराबबंदी की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अवैध नकली शराब का विक्रय हो रहा है। दो हजार करोड़ का शराब घोटाला पकड़ा गया है। सरकार इसकी जिम्मेदार है। किसी जांच की जरूरत नहीं है। प्रमाण सामने है। खुद मुख्यमंत्री कबूल कर रहे हैं कि वे शराब बंदी की हिम्मत नहीं कर सके। यह हिम्मत इसलिए नहीं हो रही कि छत्तीसगढ़ की जनता को लूटकर, उसकी जान से खिलवाड़ कर अवैध कमाई करना इनका मकसद है। तीन युवकों की मौत बहुत गंभीर मामला है। सीधी कार्रवाई की जाए। हम विधानसभा में लगातार यह विषय गंभीरता से उठाते रहे हैं कि प्रदेश में घटिया और अवैध शराब बिक रही है। जब सरकारी दुकानों से अवैध शराब बिक रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button