छत्तीसगढ़

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत, छह का इलाज जारी

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत, छह का इलाज जारी

बेमेतरा। बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल मजदूरों को उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। छह घायलों का उपचार जारी है।
बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से घायल हुए मजदूरों में रवि कुमार कुर्रे (26 वर्ष), नीरज यादव (25 वर्ष), चंदन कुमार (27 वर्ष), मनोहर यादव (26 वर्ष), इंद्रकुमार रघुवंशी (26 वर्ष), दिलीप ध्रुव (47 वर्ष) और सेवक राम साहू (50 वर्ष) को उपचार के लिए मेहाकारा में लाया गया था, जहां उपचार के दौरान सेवक राम साहू की मौत हो गई है।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर नेताम ने मीडिया को बताया कि जो घायल आ रहे हैं, उनको तत्काल भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। फिलहाल सात घायल आ चुके हैं, कुछ और घायलों के आने की सूचना मिली है। हमारी पूरी तैयारी है। भर्ती किए गए 7 लोगों में से एक की मौत हो गई है, बाकी का इलाज जारी है, इसमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button