राजनीति

संसद मानसून सत्र : लोकसभा में आज से शुरू होगी बजट पर बहस, चर्चा के लिए 20 घंटे तय

संसद मानसून सत्र : लोकसभा में आज से शुरू होगी बजट पर बहस, चर्चा के लिए 20 घंटे तय

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से जारी है। इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया। संसद का यह मौजूदा सत्र 12 अगस्त को समाप्त होगा और इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस सत्र में सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है। NEET एवं अन्य मुद्दों को लेकर इस सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिल सकता है।

बजट को लेकर विपक्ष संसद में आज विरोध-प्रदर्शन करेगा। विपक्ष ने बजट को भेदभावपूर्ण बताया है। आज सुबह 10 बजे कांग्रेस के सांसदों की बैठक है जिसमें बजट सत्र को लेकर रणनीति बनेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button