छत्तीसगढ़

राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक तिरंगा को घर – घर पहुँचाना हमारा राष्ट्रधर्म-: प्रीतेश गांधी

एक पेड़ मां के नाम, विभाजन की विभीषिका और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा भोथली मंडल की बैठक संपन्न

धमतरी  (प्रखर) हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान, शान का प्रतीक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर तिरंगा लहराने और उक्त फोटो को सरल पोर्टल, नमो एप्प पर अपलोड करने का आह्वान किया था। राष्ट्रध्वज को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या तक पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर घर-घर तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय धर्म है जिसके तहत हम सभी इस धर्म का निर्वाह करेंगे इसके साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रकृति के प्रति आस्था और श्रद्धा का समर्पण भाव रखेंगे। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने ग्राम बारना में भोथली मंडल की बैठक को प्रभारी के रूप में संबोधित करते हुए कही। बैठक में स्वयं तिरंगा झंडा और पौधे लेकर पहुंचे। बैठक को सम्बोधित कर उन्होंने खमार, कनेर का वृक्षारोपण कर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में तिरंगा वितरण किया। उन्होंने आगे विस्तार से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशानिर्देश की सिलसिलेवार जानकारी प्रस्तुत करते हुए 15 अगस्त के पूर्व देश के विभाजन के दर्द को रेखांकित करते हुए मां भारती की पीड़ा को सबके सामने रखकर अखंड भारत की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी से आग्रह किया की आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस की सार्थकता प्रत्येक भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इसमें आम जनमानस को जोड़ना अति आवश्यक है इसके साथ ही उन्होंने आगामी समय में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जनों में बोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, नेहरू निषाद प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, बिथिका बिश्वास मण्डल प्रभारी, रोहिताश मिश्रा किसान मोर्चा महामंत्री, महामंत्री द्वय मिश्रीलाल पटेल, प्रीतम साहू, केशव साहू, खिलावन प्रजापति, रूपचंद साहू, राजकुमार यादव, दयाराम साहू,ममता निषाद, आनंद स्वरूप मेश्राम, हीरेन्द्र साहू, खिलावन प्रजापति, निरंजन साहू, धनेंद्र साहू बोथली युवा मंडल अध्यक्ष ,फलेन्द्र साहू, कुशाल चंद्राकर, डोमेश्वर साहू, दौलत साहू, रामचरण सोनी,यतीश भूषण श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button