छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे देवेंद्र वर्मा बने मध्यप्रदेश सरकार के संसदीय सलाहकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे देवेंद्र वर्मा बने मध्यप्रदेश सरकार के संसदीय सलाहकार

रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रमुख सचिव देवेंद्र वर्मा को मध्यप्रदेश सरकार ने संसदीय सलाहकार नियुक्त किया है। उन्होंने मंत्रालय में कार्यभार 12 अगस्त को ग्रहण किया। देवेंद्र वर्मा विधानसभा की कार्यवाही के बारे में सरकार को सलाह देंगे और संसदीय कामकाज में मदद करेंगे।
इससे पहले मध्यप्रदेश में 14 साल तक सरकार के संसदीय सलाहकार रहे केके दुबे ने 1982 में अपना कार्यकाल खत्म किया था। उसके बाद से अब तक यह पद रिक्त था। इस पद पर लंबे समय से किसी सलाहकार की नियुक्ति नहीं हुई थी। अब मध्यप्रदेश कैबिनेट की सहमति के बाद देवेंद्र वर्मा को मप्र सरकार का संसदीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button