छत्तीसगढ़

राधिका नगर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया      

कृष्ण जन्माष्टमी  हमारी संस्कृति, विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतिक है – हरिकिशन पावरिया

धमतरी (प्रखर) राधिका नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के त्यौहार के रूप में बड़ी धूमधाम से पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार कॉलोनी वासियों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के बड़े बुजूर्गों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों एवं उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया गया है एवं जन्माष्टमी कार्यक्रम में हमारी संस्कृति, विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतिक है। तथा अपने सुख समृद्धि एवं सफलता की कामना किया गया है। कॉलोनी के समस्त नागरिकों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के पूजा एवं आरती उपरांत कॉलोनी के बच्चों के द्वारा श्रृंखला बनकर मटकी फोड़ा गया। उक्त जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यरूप से  ओमप्रकाश शर्मा,  भीखम साहू, गौरव लोहाना, हरि किशन पावरिया,  अशोक सिन्हा, कौशल गजेन्द्र, राजू गुप्ता,सोहन साहू एवं कॉलोनी के बड़े बुजूर्ग, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button