छत्तीसगढ़

जंगल में बांध के पास जुआरियों का डेरा, पुलिस की दबिश में 15 गिरफ्तार

बलौदाबाजार। वनांचल क्षेत्र स्थित गोलाझार के झेरिया बांध में सजी जुए की फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि राजा देवरी थाना पुलिस को बांध के पास जुआरियों के जमघट की सूचना मिली। पुलिस की दबिश देखकर मौजूद सभी जुआरी भागने लगे जिन्हे मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 6 हजार 70 रुपये नकद के साथ 11 बाइक और 14 मोबाइल जब्त किया है। आरोपी वनांचल क्षेत्र के साथ ही बिलाईगढ़-सारंगढ के आसपास के हैं। स्पेशल टीम ने सभी आरोपियों को पकड़कर राजा देवरी थाना के सुपुर्द किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button