छत्तीसगढ़

भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के पलारी थाने के पास गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाने और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथियों के साथ नाचने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ। मामला बढ़ते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी तक पहुंच गया। घटना की वजह से पुलिस थाना छावनी बन गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार केशर पराग बंजारा के साथ आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड कर दिया।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button