छत्तीसगढ़

शीतला मंदिर के सामने नवजात शिशु की लाश मिलने से मचा हड़कंप

धमतरी(प्रखर) शनिवार की दोपहर उस वक्त हड़कांप मच गया जब एक व्यक्ति ने शीतला मंदिर के सामने अंबेडकर भवन के बाजू में कचरा के बीच में खून से लथपथ एक नवजात शिशु की लाश देखी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।नवजात शिशु के मिलने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है ।बताया जा रहा है कि नवजात शिशु लड़की है सूचना मिलते ही रक्तदान सेवा समिति के शिव प्रधान एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे

Author Desk

Related Articles

Back to top button