छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद से संबलपुर जाने निकली गैस सिलेंडर से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी

मंदिर हसौद से संबलपुर जाने निकली गैस सिलेंडर से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद से ओडिशा के संबलपुर जाने के लिए रवाना हुई गैस सिलेंडर से भरी ट्रक महासमुंद में पलट गई। नेशनल हाईवे 53 पर दर्री पड़ाव के पास रविवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस सिलेंडरों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी। इस दौरान न तो कोई विस्फोट हुआ और न ही कोई ट्रक की चपेट में आया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटेवा पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी और मौके पर रेस्क्यू में जुट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद से ओडिशा के संबलपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button