छत्तीसगढ़

धान खरीदी से पहले भीषण आग में गोदाम में रखा बारदाना जलकर ख़ाक

धान खरीदी से पहले भीषण आग में गोदाम में रखा बारदाना जलकर ख़ाक

जगदलपुर। प्रदेशभर में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है। जगदलपुर से लगे अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button