छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन, सीएम साय ने दुःख जताया

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन, सीएम साय ने दुःख जताया

रायपुर । बूढ़ापारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा (81 वर्ष) का बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9 बजे निधन हो गया। वे राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा। वोरा ने राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। वे रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे और कई बार पदाधिकारी भी रहे।

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर सीएम साय ने दुःख जताया है। एक्स पर सीएम साय ने लिखा, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन का समाचार दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की क्षति है। उन्होंने नवभारत, देशबंधु, लोकमत सहित कई प्रतिष्ठित अखबारों के लिए अपनी सेवाएं दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

Author Desk

Related Articles

Back to top button