छत्तीसगढ़

एक तरफ चल रहा था पूजा पाठ दूसरे तरफ किसान ने कर ली आत्महत्या, धान खरीदी के पहले ही दिन घटना


धमतरी।राज्य शासन की योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन 2024 – 25 के लिए धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हो गई। इसी बीच बड़ी खबर यह है कि खरीदी के पहले ही दिन भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गांतापार में सोसायटी के किनारे किसान ने आत्महत्या कर ली। जिससे हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार गांतापार निवासी हिम्मत साहू 45 वर्ष इस सोसायटी का छोटा किसान है।सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि खरीदी केंद्र से लगे हुए पेड़ में उसकी फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। जिसकी सूचना भखारा पुलिस को दे दी गई। गांतापार समिति प्रबंधक अशोक साहू ने बताया कि ब्यारा मलिक ने पहले इसको देख फिर उन लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बता दिया गया है। वह छोटा किसान है,आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं है। सोसाइटी में पूजा पाठ के बाद खरीदी शुरू हो चुकी है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी

Author Desk

Related Articles

Back to top button