राजधानी में चाकू की नोक पर दिन दहाड़े लूट

राजधानी में चाकू की नोक पर दिन दहाड़े लूट
रायपुर। राजधानी में दिन दहाड़े चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। मोपेड सवार आरोपियों ने 21 वर्षीय युवक से मोबाइल और नगद लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कांपा मोवा रोड पर जूपिटर मोपेड सवार दो बदमाशों ने दुकान जा रहे अवंति गार्डन दलदलसिवनी निवासी एक हार्डवेयर कारोबारी के 21 वर्षीय पुत्र मानिक तलरेजा को रोका और चाकू अड़ा दिया। फिर धमकाते हुए उसकी जेब से मोबाइल फोन और 31 हजार कैश निकाले और फरार हो गए। लुटेरे चेहरे पर कपड़ा बांधे थे और घटना के वक्त कांपा-मोवा रोड पर आवाजाही नहीं थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुटेरों की दुपहिया पर नंबर नहीं लिखा था। दोनों ने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। पुलिस के मुताबिक थाने के स्टाफ के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई है। लुटेरे मंडी गेट की ओर भागे हैं। सूत्रों ने बताया कि एक घंटे के भीतर लुटेरों का सुराग मिलते ही छापेमारी तेज कर दी गई है।



