छत्तीसगढ़

राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है – नेहरू राम निषाद

बेलरदोना सोसायटी में नव नियुक्त अध्यक्ष का पद ग्रहण हुआ


मगरलोड(प्रखर) प्राथमिक कृषि साख सहकारी मर्यादित समिति बेलरदोना में नव नियुक्त सोसायटी अध्यक्ष का पद ग्रहण हुआ। पद ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद रहे। अध्यक्षता नरेश सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद सदस्य भवानी यादव, जनपद सदस्य हीरामन ध्रुव,मंडल महामंत्री एवन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू , पूर्व सोसायटी अध्यक्ष ओंकार कपूर, पार्षद नप दुर्गा साहू, नंदनी सिन्हा, लोकेश साहू, शांति देवांगन,भानुप्रिया साहू रहे। नव नियुक्त सोसायटी अध्यक्ष लालेश्वर सिन्हा ने पद भार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार हमेशा किसानों के साथ  है। सरकार 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। किसानों के सभी मांगो को पूरा कर रही है। केन्द्र में मोदी सरकार व राज्य सरकार किसानों के आय दोगुना करने की निरंतर प्रयास कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना बनाकर गांव व शहर में विकास कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के सुख दुख में साथ में है। समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी सुचारू रूप से कर रहे है। इस अवसर पर झनेश्वर साहू, मुरली सिन्हा, मिलन नेताम,जगदीश साहू, सुखदेव साहू, जीवराखन साहू,घनश्याम बिनझेकर, कीर्तन साहू, महेश साहू, टोप सिंह साहू, समिति प्रबंधक द्वारका प्रसाद साहू , लिपिक जागेश्वर साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश पारकर, बिहारी लाल निर्मलकर, दिनेश कुमार, हिना सिन्हा समेत कृषक उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button