हड़ताल का समर्थन करने झाड़ू लेकर सड़क पर उतर डाकबंगला वार्ड पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन
प्लेसमेंट कर्मचारियों के कारण निगम की व्यवस्था चरमरा गई है उनके मांगों को अति शीघ्र पूरा करें शासन प्रशासन-:सोमेश मेश्राम
प्लेसमेंट कर्मचारियों का मांग अति शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो शहर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर मचेगा हाहाकार -सोमेश मेश्राम

धमतरी(प्रखर) नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई,पानी तथा बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई है वार्डों में अव्यवस्था हो जाने से वहां के रहने वाले निरंतर पार्षदों को समस्याओं से अवगत करा रहे हैं जिससे पार्षद भी निगम के माध्यम से उपलब्ध कराने वाले सेवा कार्यों के लिए काफी परेशान है इसी कारण निगम में कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता एवं डाक बंगला वार्ड के पार्षद सोमेश मेश्राम द्वारा निगम प्रशासन सहित छत्तीसगढ़ के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि तथा प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए स्वयं सोमवार की सुबह झाड़ू लेकर वार्ड में सफाई करते हुए नजर आए तथा अविलंब प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही है श्री मेश्राम ने आगे कहा है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों के बगैर निगम की गतिविधियों का सुचारू संचालन संभव है इसलिए समय रहते उन्हें निगम की कार्य धारा में फिर से वापस लाना चाहिए नहीं तो आने वाला समय में शहर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर हाहाकार मचने वाला है जिसमें कांग्रेस के हम पाषर्द गण प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सड़क पर उतरेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।



