छत्तीसगढ़

छग : शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने कर दी हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

छग : शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने कर दी हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

सरगुजा। सरगुजा जिले में पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में मृतक पति रोज पत्नी से विवाद करता था। इससे तंग आकर आरोपी पत्नी इहारो ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई है। मृत पति का नाम बलीराम मांझी बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button