छत्तीसगढ़

झेरिया देवदास समाज की बैठक में धमतरी से भी समाजजन हुए शामिल

प्रतिभाओं का किया गया सम्मान सामाजिक उत्थान के लिए झेरिया देवदास समाज ने दोहराया संकल्प

धमतरी (प्रखर) दुर्ग के गोंड़वाना भवन में आयोजित झेरिया देवदास समाज की आमसभा में धमतरी जिले से भी बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने सामाजिक उत्थान के लिए  युवाओं को आगे आकर काम करने की अपील की। प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
रविवार को हुए झेरिया देवदास समाज की आमसभा के अतिथि समाज के प्रांतीय अध्यक्ष देवशरणस नाग, महासचिव तरूण देवदास, प्रांत उपाध्यक्ष तीलेन्द्र कुंभकार, धमतरी जिलाध्यक्ष यशवंत देवदास, रायपुर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद देवदास, बालोद जिलाध्यक्ष मुकेश देवदास आदि थे। अतिथियों ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए पढे़-लिखे युवाओं का आगे आना जरूरी है। युवाओं और मातृ शक्ति से आह़वान करते हुए कहा कि सामाजिक एकता से ही सामाज का उत्थान होगा। कार्यक्रम में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। इसमें धमतरी जिले से परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित नाड़ी वैध डा. प्रेमचंद देवदास का भी सम्मान किया गया। डा. प्रेमचंद ने अपने संबोधन में समाजजनों को स्वस्थ्य जीवन के लिए अनेक महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में समाज प्रमुख पूर्णेन्द्र देवदास, गंगाराम देवदास, परसराम देवदास, टोमन सिंह टांडिया, उमेश देवदास, विजय देवदास, तरूण देवदास, गायत्री देवदास, अनुसुईया देवदास समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
—00–

Author Desk

Related Articles

Back to top button