छत्तीसगढ़

निकाय चुनावों में कांग्रेस पिछली जीत के रिकार्ड को तोड़ेगी : सुशील आनंद शुक्ला

निकाय चुनावों में कांग्रेस पिछली जीत के रिकार्ड को तोड़ेगी : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों के लिये नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया है, कांग्रेस ने इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत हासिल किया था। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी। उन्होंने कहा आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अत: चुनाव आयोग अविलंब चुनाव कार्यक्रम को घोषित करे। सरकार ने सभी निकायों में प्रशासक बैठाकर चुनाव प्रभावित करने की रणनीति बनाया है। अत: चुनाव तत्काल कराया जाना चाहिये ताकि निर्वाचित प्रतिनिधि निकायों में बैठ कर जनहित के काम संपादित करें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button