छत्तीसगढ़

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन जमा किया, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – रायपुर में 15 साल तक हर वर्ग के लिए काम करने का मिलेगा फायदा

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन जमा किया, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – रायपुर में 15 साल तक हर वर्ग के लिए काम करने का मिलेगा फायदा

 

 

रायपुर. नगर निगम रायपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज नामांकन जमा किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमने पूरे नगरीय निकाय में बेहतर काम किया है. रायपुर में 15 साल तक हर वर्ग के लिए काम किया है, इसका फायदा मिलेगा. इस बार भी महापौर के लिए बेहतर प्रत्याशी का चयन किया है।

 

नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर बघेल ने कहा, कही-कही नाराजगी है, उन्हें मना लेंगे. नगरीय निकाय क्षेत्र में साय सरकार में एक ढेला काम नहीं हुआ है. इस बार भी कांग्रेस की जीत निश्चित है. भाजपा ने कांग्रेस में टिकट के लिए लेन-देन का आरोप लगाया है. इस पर भूपेश बघेल ने कहा, बिलासपुर में क्या इन्हें ओबीसी महिला नहीं मिला. भाजपा के लोग पैसे की भाषा समझते हैं, इसलिए पैसे की बात करते हैं.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button