छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव : रायगढ़ में भाजपा की पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित, कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नगरीय निकाय चुनाव : रायगढ़ में भाजपा की पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित, कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शिला साहू ने आज अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी चुनाव से पहले निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गई है।

भाजपा प्रत्याशी शिला पूनम सोलंकी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबती नाव है, परिवारवाद और चापलूसी के कारण देश-प्रदेश में कांग्रेस का बंटाधार है। नगर निगम के वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी शिला साहू ने नामांकन वापिस लिया है। भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

ज्ञात हो कि इससे पहले कोरबा नगर निगम में वार्ड नंबर 18 में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार ने यहां से अंतिम वक्त में अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button