छत्तीसगढ़

LIVE UPDATE : नगरीय निकाय चुनाव 2025 परिणाम,

LIVE UPDATE : नगरीय निकाय चुनाव 2025 परिणाम,

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज 15 फरवरी यानी शनिवार को घोषित किये जा रहे हैं। प्रदेश की 173 नगरीय निकायों में कौन महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निर्वाचित किये गये यह तस्वीर साफ़ हो रही है।

10 नगर निगम में भाजपा चल रही आगे। रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 17688 वोट से आगे चल रही हैं। मीनल चौबे ने जीत का दावा किया। रायपुर के सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत।
राजिम नगर पंचायत में कमल खिला। महेश यादव अध्यक्ष बने। कल 11 पार्षद भाजपा के चुनकर आए।
कांकेर में 111 साल का रिकार्ड टूटा। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा। भाजपा के अरुण कौशिक बने पालिका अध्यक्ष। यहां नगर पालिका बनने के बाद से लगातार कांग्रेस जीत रही थी।

बीजापुर में नगरपालिका अध्यक्ष पद भाजपा की गीता सोम पुजारी ने 1376 वोट से जीत दर्ज की। नगरपालिका के वार्डों में भाजपा 13 वार्डों में विजयी। कांग्रेस 02 वार्डों में सिमटी।

राजनांदगांव नगर निगम

(पहले राउंड की गिनती पूरी)
भाजपा ( मधुसूदन यादव) (आगे लीड)
कांग्रेस ( निखिल द्विवेदी ) पीछे

 

सूरजपुर जिले के नगर पालिका सूरजपुर कांग्रेस, नगर पंचायत विश्रामपुर भाजपा, नगर पंचायत भटगांव भाजपा, नगर पंचायत जरही भाजपा, नगर पंचायत प्रतापपुर भाजपा जीती।

नगर पालिका परिषद पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 3169 कुल वोट मिले। 42 वोटो से राकेश जालान जीते। वहीं, मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे जीते।

 

कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। वहीं, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पर भी भाजपा को जीत हासिल हुई है। पखांजूर नगर पंचायत पर भाजपा जीती है। चारामा नगर पंचायत के नतीजे आने बाकी हैं। अंतागढ़ में भाजपा को बढ़त।
राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी की जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है।
राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी की जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है।
नगरीय निकाय चुनाव राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव डाक मत पत्र की गिनती में आगे हैं। शहर के कृषि उपज मंडी में मतगणना चल रही है। डाक मत पत्रों को लेकर पहला रुझान आया है, डाक मत पत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।

कसडोल और टुण्ड्रा नगर पंचायत में भाजपा की जीत हुई है। कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू बने। टुण्ड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष छतराम साहू बने। कसडोल नगर पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कसडोल नगर पंचायत से सभी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली।

 

भाटापारा में भाजपा प्रत्याशी आगे
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा 3300 मत से आगे चल रहे हैं।

 

रहसी से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
बलौदा बाजार जिले के नगर पंचायत रहसी से कांग्रेस प्रत्याशी नंदेश्वर साहू अध्यक्ष पद पर जीते।

 

पलारी से कांग्रेस प्रत्याशी, सिमगा से निर्दलीय की जीत
भाटापारा बलौदा बाजार में नगर पंचायत पलारी से कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू 1000 से अधिक मतों से अध्यक्ष पद पर जीते। नगर पालिका सिमगा से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीते।

 

कबीरधाम में तीन नगर पंचायत में भाजपा की जीत
कबीरधाम में तीन नगर पंचायत में भाजपा की जीत, जिले के नगर पंचायत पांडातराई, सहसपुर लोहारा व पिपरिया में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

 

कबीरधाम जिले में भाजपा प्रत्याशी आगे
कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पांडातराई, सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी आगे।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button