छत्तीसगढ़

कोंडागांव में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, तीन गंभीर

कोंडागांव में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, तीन गंभीर

कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास एक कर दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वही तीन की हालत गंभीर है। बता दें कि
प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button