छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने लगाया बैनर, सरपंच और उप सरपंच का हाथ-पैर काटने की धमकी

रायपुर/नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने महिमागवाड़ी गांव के गायतापारा में बैनर पोस्टर लगाए हैं। इसमें नक्सलियों ने सरपंच उपसरपंच पर माइंस खोलने मदद करने का आरोप लगाकर हाथ पैर काटने की धमकी लिखी है। नदी में स्टॉप डेम कार्य बंद करने और माइंस बंद करने को लेकर नक्सलियों ने धमकी दी है। सीपीआई माओवादी नेलनार एरिया कमेटी ने बैनर चस्पा किया है।
बताया गया कि गांव के नदी में पानी रोकने के लिए डेम निर्माण किया जा रहा था। लेकिन डेम निर्माण के विरोध में बैनर पोस्टर लगाकर नक्सलियों ने इलाके में दहशत फैला दी है। नक्सलियों ने नदी में डेम निर्माण रोकने और माइंस को रोकने के लिए गायता पारा के ग्रामीणों और बेसेमेटा के ग्रामीणों को भी संबोधित किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button