छत्तीसगढ़

तेज आंधी तूफ़ान ने राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में मचाई तबाही

तेज आंधी तूफ़ान ने राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में मचाई तबाही

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में तेज आंधी तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों से आ रही तस्वीरों ने लोगों को विचलित कर दिया। कल शाम चार बजे के बाद आई तेज आंधी की वजह से रायपुरवासी काफी परेशान रहे। सबसे बड़ी परेशानी बिजली विभाग ने बढ़ा दी। कई इलाकों में दोपहर के बाद से ही बिजली गुल हो गई तो कई क्षेत्रों में आंधी आने के वक्त शाम चार बजे के बाद बिजली चली गई। इसके बाद रायपुर के कई इलाके रातभर अंधेरे में रहे। पूरी रात बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। रातभर रतजगा किये। राजधानी में लोगों को बिना बिजली के रातभर रहना पड़ा। लोग रातभर बिजली विभाग को शिकायत करते रहे पर विभाग के तरफ से भारी उदासीनता बरती गई। कई जगह लोगों की शिकायत दर्ज नहीं की गई। कई फीडर केंद्रों पर कर्मचारी नदारद रहे। लोग इन केंद्रों पर पहुंचकर शोर-शराबा करते रहे पर किसी ने भी लोगों की फरियाद नहीं सुनी। बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन बंद मिले। मोर बिजली 2.1 एप पर मैसेज दिखता रहा कि आंधी तूफान की वजह से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी सुधार कार्य में लगे हुए हैं। कृपया धर्य बनाये रखें, लेकिन भीषण गर्मी के बीच लोगों का धर्य जवाब दे गया। लोग रातभर बेचैन रहे। महिलायें, बुजुर्ग, बच्चे सभी भीषण गर्मी में परेशान रहे। रातभर लोग सो नहीं पाये।

Author Desk

Related Articles

Back to top button