छत्तीसगढ़

चोरी की शिकायत के तीन दिन बाद जीआरपी ने दर्ज की एफआईआर, ट्रेन में चढ़ते समय महिला का गहनों से भरा बैग हुआ था पार

बिलासपुर। ट्रेन में चढ़ते समय महिला का गहनों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में 4.50 लाख रुपए की कीमती जेवर थे. महिला की शिकायत पर जीआरपी ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव रविवार को बेटी के साथ बिलासपुर आई थीं। बेटी के सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा देने के बाद दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचीं। घर वापसी के लिए गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसका गहनों से भरा बैग पार कर दिया।

बैग चोरी होने का अहसास होते ही इस पर उन्होंने ट्रेन और आसपास चोरों की तलाश की। कुछ पता नहीं चलने पर मां-बेटी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बैग में 4.5 लाख रुपए कीमत का गहने रखे थे। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया।

जीआरपी 3 दिन तक आवेदन की जांच करती रही। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। इस पर जब महिला ने जीआरपी थाना प्रभारी से जानकारी ली, तब उन्होंने मामला दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया। बुधवार को मां-बेटी जीआरपी थाने पहुंची, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button