छत्तीसगढ़

जिला मराठा समाज के पुनः अध्यक्ष बने दीपक लोंढे



21 जून को धमतरी जिला मराठा समाज के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आम सभा रखी गई


जिसमें सर्वप्रथम बीते 2 साल के आय-व्यय का पूर्ण जानकारी समाज के कोषाध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़ द्वारा दिया गया तत्पश्चात समाज के नए कार्यकारिणी गठन हेतु श्री गणेश राव पवार को अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी के चयन हेतु कार्यक्रम अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिनके मार्गदर्शन में आगे की कार्यवाही शुरू हुई, सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किया गया जिसमें श्रीमती ममता पवार ने ऋतुराज पवार को अध्यक्ष पद हेतु नामित किया जिसका श्रीमती किरण होल्कर ने समर्थन किया परंतु ऋतुराज पवार ने समय भाव की वजह से अपना नाम वापस लेते हुए पुनः श्री दीपक लोंढे को अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्तावित किया जिसे आम सभा में उपस्थित समस्त सम्मानित जनों ने स्वागत किया और उन्हें अध्यक्ष पद  पर नियुक्त किया गया जैसा कि मराठा समाज का इतिहास रहा है कि विगत कई वर्षों से यहां चुनाव नहीं होता सबकी सहमति एवं इच्छा से अध्यक्ष पद को चुना जाता है और यह परंपरा आज भी जारी है जो की समस्त प्रदेश एवं अन्य समाज के लिए एक मिशाल की तरह है। साथी उन्हें अपने नई कार्यकारिणी गठन हेतु संपूर्ण अधिकार समस्त उपस्थित सदस्यों ने प्रदान किया।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने समाज में कुरीतियों एवं आगे समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर अपने विचार विस्तार से रखें और नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक लोंढे ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपके द्वारा दिए गए विचार एवं निर्देशों को हम पूर्ण करने का सफल प्रयास करेंगे।  अनिल सालुंके, शिरोमणि राव घोरपडे ,विनोद राव रणसिंह,गोपाल राव रणसिंह,श्रीमति कविता बाबर श्रीमति नम्रता माला पावर सतीश पवार एवं अन्य वरिष्ठ जनों ने समाज को नई दिशा देकर उत्तरोत्तर प्रगति करने पर विचार रखा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button