छत्तीसगढ़

लापता बुजुर्ग को धमतरी पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद

तीन दिन पहले सबेरे घर से स्कूटी से निकले 85 वर्षीय बुजुर्ग को खोज निकाला







धमतरी शहर के रामबाग, बैला बाजार के सामने निवासरत रामगोपाल प्रसाद शर्मा, उम्र लगभग 85 वर्ष, जो कि रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर हैं,जो तीन दिन पहले प्रातःकाल मैरून रंग की जूपिटर स्कूटी से घर से निकले थे, जो लंबे समय तक घर वापस नहीं लौटे परिजनों द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने के उपरांत, धमतरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तलाश अभियान प्रारंभ किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों, सीसीटीवी फुटेज व आम नागरिकों की मदद से जानकारी जुटाई गई। पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ के चलते लापता बुजुर्ग श्री शर्मा जी को सकुशल खोज निकाला गया उन्हें पुलिस टीम द्वारा परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने धमतरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने आस-पास किसी बुजुर्ग या मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को अकेले भटकते हुए देखे तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 या 100 नंबर पर सूचना दें धमतरी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा हेतु हमेशा तत्पर है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button