छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर कहा थम रही हैं बंदूकें, बदल रहा है बस्तर

मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर कहा थम रही हैं बंदूकें, बदल रहा है बस्तर

रायपुर। नक्सलियों के आत्मसर्पण पर मुख्यमंत्री साय ने कहा बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं। बता दें कि साय सरकार की प्रभावी नीतियां, सुरक्षा एजेंसियों की सटीक रणनीति और स्थानीय विकास योजनाएं का अब असर दिखाने लगा है। पुनर्वास नीति से आशान्वित होकर आज 23 नक्सलियों ने आत्समपर्ण किया। इनमें से 8 हार्डकोर्ड नक्सली पीएलजीए बटालियन से जुड़े थे. वहीं अन्य अलग-अलग संगठनों में सक्रीय थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं… लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है।

सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है।

ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है, ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के रूप में सुदूर अंचलों तक पहुंचाया है। अब यहाँ बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 की भी सकारात्मकता का प्रमाण है कि लोग हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सुशासन के विज़न पर चलते हुए, हमारा प्रदेश तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद से अवश्य मुक्त होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button