छत्तीसगढ़

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ आदिवासी नेताओं की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष चीफ बैज सहित कांग्रेस विधायक-नेता हुए शामिल

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ आदिवासी नेताओं की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष चीफ बैज सहित कांग्रेस विधायक-नेता हुए शामिल

रायपुर। नई दिल्ली में आज आदिवासियों के हितों को लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय से जुड़े नेताओं और विधायकों के साथ विशेष बैठक की. जिसमें छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम समेत कई आदिवासी नेता शामिल हुए. बैठक में जल, जंगल, जमीन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. वहीं विधायक जनकराम ध्रुव ने राहुल गांधी से सदन में आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड देने की मांग रखने की बात रखी. साथ ही बस्तर और सरगुजा में आदिवासी लीडरशिप मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए कहा।

कांग्रेस के आदिवासी नेताओं और विधायकों की एक घंटे तक बैठक चली. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक विद्यावती सिदार, विधायक जनक ध्रुव, विधायक अंबिका मरकाम समेत आदिवासी नेता शामिल रहे. इसके अलावा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के भी कांग्रेस आदिवासी नेता शामिल हुए. सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में आदिवासियों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट के साथ दिल्ली पहुंचे थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button