छत्तीसगढ़

विकास कार्यो की स्वीकृति दिलाकर महापौर रामू रोहरा धमतरी में विकास को दे रहे गति – महेन्द्र खण्डेलवाल


हाईटेक बस स्टैण्ड, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, वैकल्पिक बायपास, विद्युत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, प्रमुख सड़को सहित अन्य विकास कार्यो के लिए अब तक दिला चुके है करोड़ो की स्वीकृति

धमतरी(प्रखर)भाजपा नेता व समाजसेवी महेन्द्र खण्डेलवाल ने महापौर रामू रोहरा को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि धमतरी के इतिहास में इतने कम समय में विकास के इतने कार्यो की स्वीकृति दिलाने वाले वे पहले मजबूत लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है। श्री रोहरा के कार्यो से जनता प्रसन्न है महेन्द्र खण्डेलवाल ने आगे कहा कि महापौर रामू रोहरा ने अपने अब तक के अल्प कार्यकाल में विकास के नये आयाम धमतरी में स्थापित किये है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का आईना धमतरी शहर प्रतीत हो रहा है। महापौर रामू रोहरा ने धमतरी को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होने कई विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार करोड़ो की स्वीकृति दिलाई है। जिसमें ऑडिटोरियम सर्वसुविधायुक्त बनाने हालही में 6.90 करोड़, शहरी विद्युतीकरण योजना अन्तर्गत 2 करोड़ की स्वीकृति, नालंदा परिसर निर्माण की स्वीकृति, स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए 5.76 करोड़ की स्वीकृति, हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण के 11.70 करोड़ की स्वीकृति के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 213 करोड़ की स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। वहीं धमतरी शहर के अतिरिक्त नगरी, कंडेल, आमदी सहित अन्य क्षेत्रो में भी विकास के लिए महापौर सजग है।
अलसुबह रोजाना शहर भ्रमण कर स्वयं जमीनी हकीकत से होते है रुबरु भाजपा नेता व समाजसेवी महेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा कि महापौर रामू रोहर निगम कार्यालय में पर्याप्त समय देते ही है इसके अतिरिक्त सुबह-सुबह वे अपने दुपहिया पर शहर भ्रमण पर निकल पड़ते है। इस दौरान वार्डवासियों से रुबरु होते है। उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते है। वार्डवासियों की मांग को पूरा करते है। श्री रोहरा विकास कार्यो में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं करते। जिससे गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो रहे है। अल सुबह रोजाना शहर भ्रमण कर स्वयं जमीनी हकीकत से रुबरु होते है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button