छत्तीसगढ़

जन न्याय यात्रा गरियाबंद में शामिल हुए नीलम चंद्राकर

भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण शिक्षा व्यवस्था व स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़नीलम चंद्राकर



धमतरी (प्रखर) जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने गरियाबंद जिले में चल रही कांग्रेस के जन न्याय यात्रा में नगर पंचायत कोपरा गांधी चौक पहुंचकर शामिल हुए उनके साथ बेंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें धमतरी के विधायक ओंकार साहू के उपस्थिति में अतिथि उधबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के हितों की रक्षा और उनके मुद्दों पर बात करने का प्रयास किया है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता के जीवन में सुधार लाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है। भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण शिक्षा व्यवस्था व स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार इस युक्तियुक्तकरण के जरिये युवाओं को बेरोजगार कर रोजगार देने से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में मंहगाई चरमसीमा पर है। किसान, नवजवान, बुजुर्ग, महिलायें परेशान है। खाद्य पदार्थों, एलपीजी, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं 67 नई शराब दुकान खोलने की निंदा करते हुए नीलम ने कहा कि इससे समाज का माहौल खराब होगा। अपराध बढ़ेंगे और महिलाओं के खिलाफ घरेलु हिंसा की घटनाएं भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा शराब भट्ठी खुलने से क्षेत्र से का विकास रुकेगा और आने वाली पीढ़ी भी बर्बाद हो जायेंगे। बेन्द्रानवागढ़ जनक ध्रुव ने कहा छत्तीसगढ़के मुख्यमंत्री सिर्फ नाम मात्र के आदिवासी हैं। उन्हें आदिवासियों की हितों की कोई परवाह नहीं हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों का घर द्वार छीनकर सिर्फ पुरे प्रदेश के जंगल को अडानी के नाम करने पर लगी हुई हैं।

लगातार प्रदेश में बढ़ रहे बिजली बील में वृद्धि से आम जन मानस में भारी रुप से जनता का नुकसान हो रहा है पुरे प्रदेश में विष्णुदेव की सरकार जनता का जेब काटने का काम कर रही है। इसी विरोध में मैनपुर से रायपुर तक 150 किलोमीटर की पद यात्रा का शुभ आरंभ प्रदेश कांग्रेस के मुखिया दीपक बैज के द्वारा की गई जिसमें लगातार क्षेत्रवासी और कांग्रेस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पदयात्रा जारी हैं

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button