छत्तीसगढ़

एक राखी  देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम 19 जुलाई को आयोजित

महिला मोर्चा जिला धमतरी के द्वारा घड़ी चौक में आयोजित


धमतरी (प्रखर)भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक राखी  देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम दिनांक 19 जुलाई  शनिवार को दोपहर 2बजे धमतरी नगर निगम के घड़ी चौक में आयोजित  किया जा रहा है इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन ने क्षेत्र की मातृशक्ति बहनों  एवं बालिकाओं से अपील किया है कि अपने घर आंगन की एक चुटकी मिट्टी और एक राखी लिफाफा में पैक कर अपना नाम लिखकर लाएंगे और महिला मोर्चा की बहनों के पास जमा करेंगे।महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि एकत्रित रक्षा सूत्र को देश के सीमाओं में तैनात वीर  सैनिकों को भेजा जाएगा ।हमारे देश के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी मातृभूमि एवं हम सबकी सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं , तीज त्योहारों पर अपनों के बीच आ नहीं पाते , इसलिए हम सब बहनें उनके परिवार की कमी को पूरा करने एवं उनकी कलाई रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुनी ना रहे इसलिए उनकी लंबी उम्र एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं के साथ रक्षा सूत्र एवं तिलक के लिए घर आंगन की मिट्टी भेजते हैं।अतः सभी  सम्माननीय बहनों से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें, और अपने घर आंगन की मिट्टी और एक राखी अवश्य लाएं

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button