छत्तीसगढ़

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने राजेन्द्र सोनी ने दिया जोर

धमतरी(प्रखर) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती के लिए मंडल जोन, सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अंतर्गत मंडल, सेक्टर कमेटी दर्रा दियाबती का पुनर्गठन करने बैठक अकलवारा में ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र सोनी की उपस्थिति मेंआयोजित की गई। सर्वसम्मति से किशोर साहू को कनेरी दियाबाती मंडल अध्यक्ष  नियुक्त किया गया एवं मंडल कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया!
दर्रा खर्रा सेक्टर अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, खुदंनी सेक्टर केशू राम साहू नियुक्त किए गए। प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ब्लॉक प्रभारी राजेन्द्र सोनी, मंडल प्रभारी राजेन्द्र साहू, तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी जितेंद्र यादव ,शादिक अली महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,दिनाराम चेलक महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि अंकुश दीवान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष,मुकेश कुमार,खोमन सिंह सहित समस्त बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button