छत्तीसगढ़

डॉ. मुक्ता कौशिक शिक्षक सम्मान से सम्मानित

श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान भोपाल नगरी के गांधी भवन में आयोजित था कार्यक्रम



धमतरी (प्रखर) राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना , उज्जैन के मध्य प्रदेश इकाई के द्वारा आयोजित श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान भोपाल नगरी के गांधी भवन में आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि  महेश सक्सेना वरिष्ठ बाल साहित्यकार , मुख्य वक्ता पदमचंद गांधी जयपुर, अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ प्रभु जी चौधरी रहे। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय संयोजक मध्य प्रदेश प्रभारी, डॉ. मुक्ता कौशिक प्राध्यापिका, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ,रायपुर को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान गांधी भवन भोपाल में  स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्तमान में प्राध्यापक के पद पर अच्छे कार्यों के निर्वहन के लिए एवं साहित्य के क्षेत्र में सहयोग एवं सक्रिय योगदान हेतु प्रदान किया गया। शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ.मुक्ता अनेक राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में दिल्ली हंसराज महाविद्यालय दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी नागरी सम्मान से सम्मानित हुई थी। वर्तमान में ग्रेसियस ऑफ़ एजुकेशन अभनपुर रायपुर, छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं। डॉ.मुक्ता को यह सम्मान प्राप्त होने पर नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉक्टर हरि सिंह पाल, ग्रेसियस  कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला, प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी,छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष कान्हा कौशिक, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद डॉ. आशीष नायक, धरा धाम प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडे, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार,विचारक डॉ. शंभू पंवार सहित अनेक साहित्य संस्थाओं, साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं बुद्धि जीवियों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button